चीन के साथ ईरान के संबंध रणनैतिक हैंः विदेशमंत्री
मध्यपूर्व के लिए चीन के विशेष दूत ने जो क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों और हालात पर बात करने के लिए तेहरान के दौरे पर हैं, विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और मध्यपूर्व के मामले में चीन के विशेष दूत ज़ाही जून ने इस मुलाक़ात के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्र के महत्वपूर्ण मामलों पर विचार विमर्श किया।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस मुलाक़ात में राष्ट्रपति रूहानी की हुर्मुज़ पीस प्लान की ओर संकेत किया और कहा कि ईरान, चीन के साथ अपने संबंधों को रणनैतिक समझता है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की स्थापना में मदद करने के लिए चीन की प्रभावी भूमिका का स्वागत करता है।
इस मुलाक़ात में मध्यपूर्व के मामले में चीन के विशेष दूत ने इस बात पर बल देते हुए कि दोनों देशों के संबंध रणनैतिक महत्व के स्वामी हैं, कहा कि चीन, मध्यपूर्व में शांति की स्थापना को बहुत अधिक महत्व देता है और इस बारे में ईरान से अपने विचार विमर्श जारी रखने में रुचि रखता है। (AK)