ईरान, सीरिया की राष्ट्रीय अखंडता का समर्थन का करता हैः विदेशमंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80599-ईरान_सीरिया_की_राष्ट्रीय_अखंडता_का_समर्थन_का_करता_हैः_विदेशमंत्रालय
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने उत्तरी सीरिया के बारे में तुर्की और रूस के बीच हुई सहमति की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि ईरान हर उस कार्यवाही का समर्थन करता है जिससे सीरिया की राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा हो।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Oct २३, २०१९ १५:०४ Asia/Kolkata
  • ईरान, सीरिया की राष्ट्रीय अखंडता का समर्थन का करता हैः विदेशमंत्रालय

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने उत्तरी सीरिया के बारे में तुर्की और रूस के बीच हुई सहमति की ओर संकेत करते हुए बल दिया कि ईरान हर उस कार्यवाही का समर्थन करता है जिससे सीरिया की राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा हो।

रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों ने मंगलवार की शाम सूची में उत्तरी सीरिया की सुरक्षा स्थिति के बारे में समझौता किया।

इस समझौते में सीरिया की राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा पर बल देते हुए कहा गया है कि कुर्द लड़ाके मन्बिज और तल रफ़अल क्षेत्रों से निकल जाएंगे।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, उत्तरी सीरिया में झड़पें समाप्त करने के लिए रूस और तुर्की के बीच होने वाली सहमति को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की बहाली के लिए सकारात्मक क़दम समझता है।

श्री अब्बास मूसवी ने आशा जताई है कि इस समझौते से जहां एक ओर तुर्की की सुरक्षा चिंताएं दूर होंगी वहीं दूसरी ओर सीरिया की राष्ट्रीय अखंडता का भी सम्मान होगा।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि ईरान, वार्ता द्वारा मतभेदों के समाधान का पक्षधर रहा है। (AK)