ट्रम्प ने एक बार फिर दी ईरान पर हमले की धमकी!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80607-ट्रम्प_ने_एक_बार_फिर_दी_ईरान_पर_हमले_की_धमकी!
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान पर हमला करने की धमकी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २३, २०१९ १७:०४ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने एक बार फिर दी ईरान पर हमले की धमकी!

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान पर हमला करने की धमकी दी है।

पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रम्प ने व्हाईट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहाः फ़ार्स खाड़ी में ईरान ने अगर उकसाने वाली गतिविधियां जारी रखीं तो हम ईरान पर हमला कर देंगे।

ट्रम्प ने जब यह धमकी दी तो पत्रकारों ने उन्हें उनका वह बयान याद दिलाया, जिसमें हाल ही में उन्होंने किसी भी नए युद्ध की संभावना को ख़ारिज करते हुए कहा था कि मध्यपूर्व की लड़ाईयों में पड़कर अमरीका ने ऐतिहासिक ग़लती की है और वे अपने सैनिकों को कभी नहीं ख़त्म होने वाले युद्धों से निकाल लेंगे।

यह पहली बार नहीं है कि अमरीका ने ईरान पर हमले की धमकी दी है, लेकिन यह सच्चाई भी किसी से छिपी नहीं है कि अमरीका में ईरान पर हमला करने का दम नहीं है, अगर ऐसा संभव होता तो वह बहुत पहले अपनी इस दिली ख़्वाहिश को पूरा कर चुका होता।

जून में जब ईरान ने अमरीका के आधुनिकतम ड्रोन विमान ग्लोबल हॉक को मार गिराया था तो तब भी अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान पर हमला करने की धमकी दी थी, लेकिन इसका साहस नहीं कर पाए और अपनी धमकी वापस ले ली।

वैसे भी ट्रम्प विरोधाभासी बयानों के लिए जाने जाते हैं। अक्तूबर के शुरू में अचानक सीरिया से अपने सैनिकों को निकालने का एलान करके उन्होंने सभी को चौंका दिया था, जिसे लेकर अमरीका में उनकी ख़ूब आलोचना हुई थी।

इसमें कोई शक नहीं है कि अमरीका, एक के बाद एक मध्यपूर्व में युद्धों फंसकर कमज़ोर हो गया है और अब महाशक्ति के रूप में उसका दायरा सिमट रहा है।

दूसरी ओर रूस, चीन और ईरान जैसे देशों का प्रभाव बढ़ रहा है, जिसे रोक पाने में अमरीका और उसके सहयोगी असमर्थ हैं। msm