दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति की पहली ईरान यात्रा
दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार के उद्देश्य से तेहरान का दौरा करने वाली हैं।
राष्ट्रपति के मीडिया प्रभारी परवेज़ इस्माईली ने सोमवार को बताया कि दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-ही, राष्ट्रपति रूहानी के निमंत्रण पर पहली मई 2016 को तेहरान का दौरा करेंगी।
उनका कहना था कि दक्षिणी कोरिया की राष्ट्रपति के साथ इस देश के बहुत से उद्योगपति और आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय अधिकारी भी ईरान का दौरा करेंगे।
परवेज़ इस्माईली ने ईरान और दक्षिणी कोरिया के प्रचीन संबंधों और इसी प्रकार सियोल-तेहरान संबंधों की ओर संकेत किया। उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में सहयोग में विस्तार के अवसर की ओर संकेत करते हुए कहा कि दोनों देशों के नेताओं के मध्य विभिन्न विषयों विशेषकर विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार तथा क्षेत्रीय व अतर्राष्ट्रीय स्थिति पर चर्चा की जाएगी।
इस्माईली ने कहा कि ऊर्जा, बैंकिंग, बीमा, ढांचागत योजनाओं, चिकित्सा, विज्ञान एवं तकनीक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में संयुक्त सहयोग को विस्तृत करने के मुद्दे पर दोनों देशों के अधिकारी चर्चा करेंगे। (AK)