ईरान और चीन ने आतंकवाद से संघर्ष पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80966-ईरान_और_चीन_ने_आतंकवाद_से_संघर्ष_पर_बल_दिया
ईरान और चीन ने आतंकवाद से संघर्ष के क्षेत्र में आपसी सहयोग में वृद्धि पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१९ २०:४५ Asia/Kolkata
  • ईरान और चीन ने आतंकवाद से संघर्ष पर बल दिया

ईरान और चीन ने आतंकवाद से संघर्ष के क्षेत्र में आपसी सहयोग में वृद्धि पर बल दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के गृहमंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़लीह ने रविवार को तेहरान में चीन के राजदूत चांग हुआ से मुलाक़ात में कहा कि ईरान, संगठित अपराधों से संघर्ष के संबंध चीन के साथ सहयोग के लिए तैयार है।

श्री रहमानी फ़ज़ली ने ईरान के साथ सहयोग में विश्व समुदाय में चीन के दृष्टिकोणों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान का विश्व जनमत हमेशा से ही चीन को अपना अच्छा भागीदारी समझता है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्री ने अमरीका, इस्राईल के हस्तक्षेप और क्षेत्र के कुछ देशों के पैसों को क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारण क़रार दिया और कहा कि जब तक क्षेत्रीय देशों में शांति और स्थिरता स्थापित नहीं हो जाती, तब तक आतंकवाद जड़ से समाप्त नहीं होगा।

इस अवसर पर तेहरान मेंं चीन के राजदूत ने दोनों देशों के संबंधों में विस्तार तथा दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की ओर संकेत करते हुए अनेक क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों में विस्तार पर बल दिया। (AK)