आज का दिन , साम्राज्यवादियों के सामने ईरानी राष्ट्र की जीत का दिन!
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80973-आज_का_दिन_साम्राज्यवादियों_के_सामने_ईरानी_राष्ट्र_की_जीत_का_दिन!
इस्लामी गणतंत्र ईरान में आज अर्थात 13 आबान बराबर 4 नवंबर को विश्व साम्राज्य से मुक़ाबले का राष्ट्रीय दिन मनाया जाता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०१९ ०५:३९ Asia/Kolkata
  • आज का दिन , साम्राज्यवादियों के सामने ईरानी राष्ट्र की जीत का दिन!

इस्लामी गणतंत्र ईरान में आज अर्थात 13 आबान बराबर 4 नवंबर को विश्व साम्राज्य से मुक़ाबले का राष्ट्रीय दिन मनाया जाता है।

चालीस साल पहले 4 नवंबर सन 1979 में ईरान के छात्रों ने, ईरान की इस्लामी क्रांति के खिलाफ विभिन्न साज़िशों पर आपत्ति जताते हुए, तेहरान में अमरीकी दूतावास पर क़ब्ज़ा कर लिया था। 

इसके बाद ईरान में हर साल इस दिन की याद में 4 नवंबर को विश्व साम्राज्यवाद से मुक़ाबले का राष्ट्रीय दिन मनाया जाता है। 

4 नवंबर को ईरान की इस्लामी क्रांति की इतिहास में तीन महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से याद किया जाता है। 

4 नवंबर सन 1964 ईसवी में इस्लमाी क्रांति के संस्थापक इमाम खुमैनी को शाही सरकार ने देश निकाला दे दिया था। 4 नवंबर सन 1978 को शाही शासन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का व्यापक स्तर पर जनसंहार किया और 4 नवंबार सन 1979 में छात्रों ने जासूसी का अड्डा बन चुके अमरीकी दूतावास पर क़ब्ज़ा कर लिया था। 

ईरान के विभिन्न दलों और संगठनों ने रविवार को बयान जारी करके जनता से 4 नवंबर की रैलियों में भाग लेने का आह्वान किया है। (Q.A.)