इराक़ में ईरानी कूटनयिक स्थानों की रक्षा की जाएः ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक़ में ईरान के कूटनयिक स्थलों की रक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों में वृद्धि की मांग की है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने मंगलवार को कर्बला में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हुए नाकाम हमले और इराक़ में ईरान के प्रतिनिधि कार्यालयों की रक्षा क संबंध में विदेशमंत्रालय की ओर से अंजाम दी गयी कार्यवाहियों की ओर संकेत करते हुए कूटनयिक स्थलों पर हमले की निंदा की।
श्री अब्बास मूसवी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय कन्वेन्शनों और नियमों की परिधि में इराक़ में ईरान के वाणिज्य दूतावासों और कूटनयिक केन्द्रों की रक्षा की आवश्यकता के बारे में आवश्यक कार्यवाही किए जाने के मुद्दे को इराक़ सरकार तक पहुंचा दिया है।
ज्ञात रहे कि हाल ही में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की आड़ में कुछ शरारती तत्वों ने पवित्र नगर कर्बला में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला करने का प्रयास किया था। (AK)