ईरान की सेना ने की नए अमरीकी प्रतिबंधों की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81048-ईरान_की_सेना_ने_की_नए_अमरीकी_प्रतिबंधों_की_निंदा
ईरान की सेना ने देश के कुछ अधिकारियों और संस्था पर लगे नए अमरीकी प्रतिबंधों की भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०६, २०१९ ०९:५० Asia/Kolkata
  • ईरान की सेना ने की नए अमरीकी प्रतिबंधों की निंदा

ईरान की सेना ने देश के कुछ अधिकारियों और संस्था पर लगे नए अमरीकी प्रतिबंधों की भर्त्सना की है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना ने एक बयान जारी करके देश के कुछ सैन्य एवं सिविल अधिकारियों के विरुद्ध अमरीका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की निंदा की है।  सेना ने मंगलवार को एक बयान जारी करके एलान किया है कि अमरीकी की ओर से यह नए प्रतिबंध, ईरानी राष्ट्र के संकल्प के मुक़ाबले में वाशिंग्टन की अक्षमता के परिचायक हैं।

ईरान की सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईरानी जनता के विरुद्ध आर्थिक आतंकवाद के हथकण्डा अपनाकर उसमें हासिल विफलता के बाद वाइट हाउस के अधिकारियों के प्रयास है कि ईरान के सैन्य अधिकारियों और सिविल अधिकारियों को प्रतिबंधों का लक्ष्य बनाया जाए।  इस बयान में कहा गया है कि अमरीका के हर प्रकार के षडयंत्रों के बावजूद देश की सेना, वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में देश और राष्ट्र की रक्षा करती रहेगी।

ज्ञात रहे कि ईरान के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण नीति को आगे बढ़ाते हुए अमरीकी वित्तमंत्रालय ने देश की एक संस्था और 9 अधिकारियों के विरुद्ध प्रतिबंध लागू किये हैं।