ईरान के हालिया फैसले पर अमरीकी प्रतिक्रिया, ईरान ने उठाया ग़लत क़दम
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81049-ईरान_के_हालिया_फैसले_पर_अमरीकी_प्रतिक्रिया_ईरान_ने_उठाया_ग़लत_क़दम
ईरान की ओर से परमाणु समझौते के पालन के स्तर को कम करने के चौथे चरण की घोषणा के बारे में अमरीका ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे ग़लत क़दम बताया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ०६, २०१९ १३:४९ Asia/Kolkata
  • ईरान के हालिया फैसले पर अमरीकी प्रतिक्रिया, ईरान ने उठाया ग़लत क़दम

ईरान की ओर से परमाणु समझौते के पालन के स्तर को कम करने के चौथे चरण की घोषणा के बारे में अमरीका ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे ग़लत क़दम बताया है।

रोएटर्रज़ के अनुसार अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता माॅरगन आरटागस का कहना है कि ईरान का यह क़दम, ग़लत रास्ते पर उठाया गया बड़ा क़दम है।  आरटागस का कहना है कि इस बारे में वाशिग्टन, आईएईए की रिपोर्ट की प्रतीक्षा करेगा किंतु दबाव की अपनी नीति को वह जारी रखेगा।  उन्होंने कहा कि अमरीका की ओर से दबाव इसलिए बनाया जा रहा है ताकि ईरान, परमाणु कार्यक्रम के बारे में संवेदनशील क़दम उठाने से बचे।  इससे पहले ईरान के बारे में अमरीका के विशेष दूत ब्रायन हुक ने मंगलवार को कहा था कि प्रतिबंधों के बिना ईरान को वार्ता की मेज़ पर नहीं लाया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने ईरान की ओर से परमाणु समझौते के पालन के स्तर को कम करने के चौथे चरण की घोषणा करते हुए एलान किया है कि अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा के निरीक्षकों की उपस्थिति में फ़ोर्दो प्रतिष्ठान में बुधवार 6 नवंबर से पांच प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन आरंभ किया जाएगा।  ज्ञात रहे कि एक साल पहले अमरीका की ओर से एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकल जाने और अमरीकी प्रतिबंधों की क्षतिपूर्ति के उद्देश्य से यूरोप की ओर से दिये गए वचनों की अनुपयोगिता के कारण ईरान ने परमाणु समझौते के पालन के स्तर को चरणबद्ध ढंग से कम करने की नीति अपनाई है जिसका चौथा चरण आज बुधवार से आरंभ हो रहा है।