हांगकांग के आंतरिक मामलों में पश्चिम, हस्तक्षेप न करेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81297-हांगकांग_के_आंतरिक_मामलों_में_पश्चिम_हस्तक्षेप_न_करेः_ईरान
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हांगकांग के आंतरिक मामलों में पश्चिम को हस्तक्षेप से बचना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १३, २०१९ १६:०७ Asia/Kolkata
  • हांगकांग के आंतरिक मामलों में पश्चिम, हस्तक्षेप न करेः ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हांगकांग के आंतरिक मामलों में पश्चिम को हस्तक्षेप से बचना चाहिए।

सैयद अब्बास मूसवी ने हांगकांग में जारी अशांति की ओर संकेत करते हुए कहा है कि वहां पर विदेशी हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है अतः पश्चिम को हांगकांग में आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को अपने एक इन्टरव्यू में कहा कि हांगकांग में हिंसा, इस क्षेत्र की जनता के हित में नहीं है।  उनका कहना था कि हांगकांग की जनता को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना चाहिए।  सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि ईरान, अखण्ड चीन का समर्थन करता है।

उल्लेखनीय है कि हांगकांग की संसद में अपराधियों को चीन प्रतयर्पित करने के क़ानून के पास होने के बाद वहां पर विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गए थे।  हालांकि अब इस क़ानून को वापस लिया जा चुका है किंतु प्रदर्शनों का क्रम लगातार जारी है।  बताया जा रहा है कि अमरीका और ब्रिटेन, हांगकांग में प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं।  ज्ञात रहे कि सन 1997 से हांगकांग, चीन के नियंत्रण में है।