ईरान की इंटैलिजेंस पावर से भयभीत हुए दुशमन
Nov १३, २०१९ १७:२२ Asia/Kolkata
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने कहा है कि ईरान की इंटैलिजेंस पावर के कारण शत्रु बहुत भयभीत हैं।
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ ने कहा है कि देश की इंटेलिजेंस पावर ने देश के शत्रुओं को भयभीत कर दिया है। ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने बुधवार को ईरान की इस्लामी व्यवस्था के विरुद्ध शत्रुओं की चालों की ओर संकेत करते हुए कहा कि "आमद न्यूज़" चैनेल के प्रमुख की गिरफ़्तारी, ईरान की इंटेलिजेंस पावर का एक छोटा सा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह शक्ति, देश की शांति एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है।
ज्ञात रहे कि आईआरजीसी के सदस्यों ने बड़ी चतुराई से 14 अक्तूबर 2019 को ईरान के विरुद्ध साज़िशें करने वाले चैनेल "आमद न्यूज़" के प्रमुख रूहुल्लाह ज़म को गिरफ़्तार किया था।
टैग्स