ईरान विरोधी गुटों की कार्यवाहियों को रोका जाएः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरानोफ़ोबिया और ईरान विरोधी गुटों की कार्यवाहियों की रोकथाम की जाएगी।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने, जो पर्यावरण के परिवर्तन के समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम और स्थाई विकास की बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयार्क के दौरे पर हैं, कहा कि उनका यह दौरा उचित समय पर है ताकि वैज्ञानिक हल्क़ों में भाग लेकर तथा साक्षात्कार द्वारा उन कार्यवाहियों की रोकथाम की जाए जो जेसीपीओए के पूर्व विरोधियों और शत्रु गुटों ने ईरानोफ़ोबिया के हवाले से अंजाम दिए हैं।
ईरान के विदेशमंत्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए संयुक्त एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के समय से अबतक अमरीकी विदेशमंत्री के साथ सीधी वार्ता नहीं की है इसलिए वे न्यूयार्क में अमरीका के माध्यम से एक्शन प्लान के ठोस क्रियान्वयन की आवश्यकता के दृष्टिगत, जान कैरी के साथ मुलाक़ात में इस मुद्दे की समीक्षा करेंगे। (AK)