ईरानी और पाकिस्तानी सेना प्रमुख की मुलाक़ात, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
पाकिस्तानी थल सेना के प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा ने तेहरान में ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ से मुलाक़ात की।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की थलसेना के प्रमुख जनरल क़मर जावेद बावजा एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ तेहरान के दौरे पर हैं और उन्होंने सोमवार को ईरान के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल मुहम्मद बाक़िरी से मुलाक़ात में रक्षा, सैन्य औ सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में आपसी सहयोग के विषय पर विचार विमर्श किया।
इसी प्रकार दोनों देश के सैन्य अधिकारियों ने क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, शांति और स्थिरता की स्थापना के लिए सहयोग मज़बूत करने, सीमाओं की सुरक्षा को मज़बूत करने, आतंकवादी गुटों पर अंकुश लगाने और घुसपैठ को रोकने, सीमाओं पर आर्थिक गतिविधियों को सक्रिय करने तथा इस्लामी जगत के संयुक्त मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। (AK)