अमरीका और ज़ायोनी शासन, इस्लाम के संयुक्त शत्रुः मेजर जनरल हुसैन सलामी
मेजर जनरल हुसैन सलामी ने कहा है कि अमरीका और ज़ायोनी शासन दोनों ही इस्लाम के दुश्मन हैं।
आईआरजीसी के कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी ने अमरीका और ज़ायोनी शासन दोनों को इस्लाम का दुश्मन बताते हुए मुसलमानों के बीच अधिक एकता पर बल दिया है। मेजर जनरल हुसैन सलामी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा के साथ तेहरान में भेंट के दौरान क्षेत्र में तनाव कम करने में पाकिस्तान के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस्लामी जगत की रक्षा के लिए ईरान और पाकिस्तान प्रयासरत रहेंगे। आईआरजीसी के कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए ईरान और पाकिस्तान की रणनीति एक-दूसरे के साथ है।
इस भेंटवार्ता में पाकिस्तान के सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा ने कहा कि ईरान और पाकिस्तान एसे देश हैं जिनके बीच सांस्कृतिक, धार्मिक, एतिहासिक और इसी प्रकार की बहुत सी संयुक्त बातें पाई जाती हैं। उन्होंने क्षेत्र विशेषकर इराक़ और सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में ईरान की भूमिका की सराहना की।