चीन और रूस ने फिर किया परमाणु समझौते का समर्थन
रूस तथा चीन ने एक बार फिर संयुक्त रूप में जेसीपीओए या परमाणु समझौते का समर्थन किया है।
चीन और रूस के विदेशमंत्रियों ने जापान में गुट-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में पुनः घोषणा की है कि वे परमाणु समझौते का समर्थन करते हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सरगेई लावरोफ और वांग यी ने शुक्रवार को जापान में गुट-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक के अवसर पर क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की। इस द्विपक्षीय वार्ता में ईरान, अफ़ग़ान संकट और कोरिया प्रायःद्वीप की स्थिति पर चर्चा की गई। दोनो पक्षों ने चीन और रूस के बीच संबन्धों को अधिक प्रगाढ़ करने की आवश्यकता पर ही बल दिया।
रूस और चीन ने ईरान के बारे में अपने संयुक्त दृष्टिकोण का एलान करते हुए पुनः जेसीपीओए के समर्थन पर बल दिया। दोनो देशों से एकपक्षीय रूप से इस समझौते से अमरीका के निकल जाने की कड़ी आलोचना की।
रूस तथा चीन ने इसी प्रकार यह भी कहा कि कोरिया प्रायःद्वीप के बारे में भी हमारे दृष्टिकोण समान हैं। उनका कहना था कि दक्षिणी कोरिया और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास, उत्तरी कोरिया को उकसाने वाली कार्यवाही है। ज्ञात रहे कि जापान के नागोया नगर में गुट-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक कल रात आरंभ हुई थी।