असलूइये तेल रिफाइनरी पर एक सुनियोजित हमले को ईरान ने बनाया विफल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81606-असलूइये_तेल_रिफाइनरी_पर_एक_सुनियोजित_हमले_को_ईरान_ने_बनाया_विफल
ईरान ने अपनी एक तेल रिफाइनरी पर सुनियोजित हमले को पूरी तरह से विफल बना दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०१९ ०५:२३ Asia/Kolkata
  • असलूइये तेल रिफाइनरी पर एक सुनियोजित हमले को ईरान ने बनाया विफल

ईरान ने अपनी एक तेल रिफाइनरी पर सुनियोजित हमले को पूरी तरह से विफल बना दिया है।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव ने रविवार की रात बताया है कि देश के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित Assaluyeh असलूइये तेल रिफाइनरी पर एक सुनियोजित हमले को विफल बना दिया गया।  अली शमख़ानी ने कुछ उपद्रवियों के हाथों असलूइये तेल रिफाइनरी पर एक हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह दुश्मन की एक सुनियोजित कार्यवाही थी जिसे नाकाम कर दिया गया।

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने इस बारे में कहा कि एसा लग रहा है कि यमन द्वारा सऊदी अरब की आरामको तेल कंपनी की रिफाइनरियों पर किये गए हमले का बदला लेने के लिए यह कार्यवाही की जानी थी जो विफल बना दी गई।  इससे पहले ईरान सरकार के प्रवक्ता अली रबीई ने असलूइये तेल रिफाइनरी की पाइप लाइन को विस्फोटित करने तथा शीराज़ नगर में कुछ संवेदनशील सरकारी केन्द्रों पर शत्रुओं के हमले के प्रयासों की सूचना दी थी।