इराक़ में आधे से ज़्यादा मंत्री मंडल बदलेगाः सरकारी प्रवक्ता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81640-इराक़_में_आधे_से_ज़्यादा_मंत्री_मंडल_बदलेगाः_सरकारी_प्रवक्ता
इराक़ में सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि जल्द ही मंत्री मंडल के आधे से ज़्यादा सदस्यों को बदल दिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २६, २०१९ ०७:२५ Asia/Kolkata
  • इराक़ में आधे से ज़्यादा मंत्री मंडल बदलेगाः सरकारी प्रवक्ता

इराक़ में सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि जल्द ही मंत्री मंडल के आधे से ज़्यादा सदस्यों को बदल दिया जाएगा।

साद अलहदीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी जल्द ही संसद को मंत्री मंडल में परिवर्तन के बारे में अपने फ़ैसले से सूचित करेंगे और अनुमान है कि सरकार के आधे से अधिक सदस्य बदल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार, देश के राजनैतिक व आर्थिक सिस्टम में सुधार के लिए किए गए फ़ैसलों को लागू करने की दिशा में काम कर रही है और इसी लिए उसने आर्थिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए एक सार्थक पहल की है। इराक़ी सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने अधिकारियों की यात्रा पर प्रतिबंध और उन्हें तलब करने के संबंध में 200 आदेश जारी किए हैं।

 

साद अलहदीसीने इस बात का उल्लेख करते हुए कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों से पूरी तरह अवगत होने के लिए उनके प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें की हैं, कहा कि संविधान में सुधार के लिए जो समिति गठित की गई है, उसने प्रदर्शनकारियों की मांगों को दृष्टिगत रखा है। ज्ञात रहे कि सार्वजनिक सेवाओं की अनुचित स्थिति, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ पिछले कुछ हफ़्तों में इराक़ के कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं लेकिन कुछ पश्चिमी देशों विशेष कर अमरीका के हस्तक्षेप के कारण इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप धारण कर लिया था जिनमें सैकड़ों लोग हताहत घायल हो गए थे। (HN)