ट्रम्प की अफ़ग़ानिस्तान यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81735-ट्रम्प_की_अफ़ग़ानिस्तान_यात्रा_पर_तीखी_प्रतिक्रिया
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता की वेबसाइट पर ट्रम्प की हालिया अफ़ग़ानिस्तान यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा गया है कि अमरीकी बिना अनुमति के एक देश में प्रविष्ट होते हैं और उस देश के अधिकारियों से न मिलकर पहले अपनी सैन्य छावनी चले जाते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१९ १३:५८ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प की अफ़ग़ानिस्तान यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता की वेबसाइट पर ट्रम्प की हालिया अफ़ग़ानिस्तान यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा गया है कि अमरीकी बिना अनुमति के एक देश में प्रविष्ट होते हैं और उस देश के अधिकारियों से न मिलकर पहले अपनी सैन्य छावनी चले जाते हैं।

वरिष्ठ नेता की वेबसाइट पर ट्रम्प की हालिया अफ़ग़ानिस्तान यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।  इस प्रतिक्रिया में कहा गया है कि बिना अनुमति के अमरीकी एक देश में प्रविष्ट होते हैं और उस देश के अधिकारियों से मिले बिना ही वे अपनी सैन्य छावनी चले जाते हैं।

वेबसाइट पर किये गए ट्वीट में कहा गया है कि अपने इस व्यवहार से अमरीका, औपचारिक रूप से राष्ट्रों की स्वतंत्रता और उनके स्वावलंबन का अपमान करता है।  ट्वीट में कहा गया है कि वह व्यवस्था जिसके मुखिया अत्याचारी हैं और जिसने संसार को दो हिस्सों में बांट रखा है वर्चस्व स्थापित करने वाले और वर्चस्व सहन करने वाले वह मूलरूप से स्वतंत्रता और न्याय की विरोधी है।

इस ट्वीट में यह भी कहा गया है कि अमरीका और यूरोप में बहुत से बेघर लोग, भुखमरी या मौसम की मार से सड़कों के किनारे मर जाते हैें जबकि वहां की अधिकांश धन-संपत्ति, बहुत ही सीमित लोगों के हाथों में है।  ट्वीट के अंत में कहा गया है कि वर्चस्ववादी व्यवस्था के मुक़ाबले में इस्लाम शांति, स्वतंत्रता और न्याय का ध्वजवाहक है जो अन्याय और अत्याचार का खुलकर विरोध करता है।

ज्ञातरहे कि गुरूवार को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प औचक अफ़ग़ानिस्तान पहुंचे जहां वे अमरीकी सैन्य छावनी में अमरीकी सैनिकों से मिलने गए।