अमरीका है आतंकवादी देशः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81856-अमरीका_है_आतंकवादी_देशः_रूहानी
डाक्टर हसन रूहानी ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि वास्तव में अमरीका, आतंकवादी देश है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०३, २०१९ १३:०४ Asia/Kolkata
  • अमरीका है आतंकवादी देशः रूहानी

डाक्टर हसन रूहानी ने ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि वास्तव में अमरीका, आतंकवादी देश है।

ईरान के राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार को विकलांग दिवस पर तेहरान में विकलांगों के साथ भेंट में कहा कि अमरीका ने ईरान के विरुद्ध अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाकर ईरानी राष्ट्र को घुटने टेकने पर मजबूर करने का प्रयास किया है।  उन्होंने कहा कि स्वयं अमरीकियों के अनुसार यह बहुत कड़े आर्थिक प्रतिबंध हैं।

हसन रूहानी ने आगे कहा कि ईरानी जनता ने हर प्रकार के आर्थिक दबाव और अन्यायपूर्ण प्रतिबंधों का मुक़ाबला करते हुए अपने सम्मान की सुरक्षा की।  उन्होंने कहा कि हमने कठिनाइयों का मुक़ाबला करके विजय हासिल की है।  ईरान के राष्ट्रपति ने ईरानी राष्ट्र ने कड़ा प्रतिरोध करते हुए ऐसी स्थिति पैदा कर दी जिसके कारण अब वे वार्ता का प्रस्ताव दे रहे हैं और विशेष संदेश भेज रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वार्ता के लिए जो संदेश और प्रस्ताव भेजे गए वे उनके उन दृष्टिकोणों के विरुद्ध हैं जो वे सार्वजनिक स्थलों पर पेश करते हैं।  राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि इस बात को यूरोपीय भी अच्छी तरह से समझते हैं जो मध्यस्थ होते हैं।