रक्षा उपलब्धियां ईरानी राष्ट्र के गौरव का कारण हैं" जनरल बाक़िरी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81951-रक्षा_उपलब्धियां_ईरानी_राष्ट्र_के_गौरव_का_कारण_हैं_जनरल_बाक़िरी
इसी प्रकार जनरल बाक़िरी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र इस गर्व कर सकता है कि रक्षा उपलब्धियां अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार हैं
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०६, २०१९ ११:२७ Asia/Kolkata

इसी प्रकार जनरल बाक़िरी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र इस गर्व कर सकता है कि रक्षा उपलब्धियां अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार हैं

ईरान की सशस्त्र सेना प्रमुख जनरल बाक़िरी ने कहा है कि हम देश की रक्षा में पूर्ण आत्म निर्भर हो चुके हैं और रक्षा उपलब्धियां ईरानी राष्ट्र की सुरक्षा व गौरव का कारण बनी हैं। सेना प्रमुख जनरल बाकिरी ने कहा कि आज हम यह घोषणा कर सकते हैं कि देश की रक्षा में पूर्ण आत्म निर्भर हो चुके हैं और रक्षा उपलब्धियां प्रभावी प्रतिरोधक के साथ ईरानी राष्ट्र के गौरव का कारण हैं।

उन्होंने रक्षा के क्षेत्र में हालिया दो वर्षों के दौरान तीव्र गति से होने वाली प्रगति की ओर संकेत किया और कहा कि रक्षा आवश्यकताओं के निर्माण में रक्षामंत्रालय ने अच्छी प्रगति की है और जिन रक्षा आवश्यकताओं को हमने देखा उसके अधिकांश भाग का निर्माण पूरी तरह देश के भीतर होता है और ईरानी राष्ट्र इस गर्व कर सकता है कि रक्षा उपलब्धियां अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार हैं और जो चीज़ इस संबंध में महत्वपूर्ण है वह यह है कि इन रक्षा उपलब्धियों का निर्माण समय के अनुसार किया गया है और हम देश की रक्षा कर सकते हैं।

इसी बीच ईरान के प्रतिरक्षामंत्री ब्रिगेडियर अमीर हातेमी ने भी कहा है कि अधिकारी, कमांडर और ईरान की प्रतिष्ठित जनता को निश्चिंत रहना चाहिये कि हम छोटी से लेकर बड़ी रक्षा आवश्यकता का निर्माण कर रहे हैं और दूसरों से कोई अपेक्षा नहीं रखते हैं।

जानकार हल्कों का मानना है कि ईरानी राष्ट्र के दुश्मन ईरान पर हमले का जो दुस्साहस नहीं कर रहे हैं उसकी एक बहुत बड़ी वजह रक्षा के क्षेत्र में सैन्य उपलब्धियां हैं और दुश्मन ईरान की इस सैन्य क्षमता से पूरी तरह अवगत भी है।

इसी प्रकार इन टीकाकारों का मानना है कि ईरानी राष्ट्र के दुश्मनों के पास जो कुछ था वह उन्होंने किया और जो नहीं किया वह वास्तव में वे नहीं कर सकते और अगर ईरान सैनिक दृष्टि से कमज़ोर होता तो ईरान के दुश्मनों ने बहुत पहले उस पर हमला कर दिया होता परंतु उन्हें अच्छी तरह पता है कि ईरान अफ़गानिस्तान या इराक नहीं है और अगर उन्होंने ईरान पर हमले का दुस्साहस किया तो उन्हें एसे करारे जवाब का सामना करना पड़ेगा जिससे उन्हें पछताने पर बाध्य होना पड़ेगा। MM