चीन के बारे में अमरीकी कांग्रेस का क़दम निंदनीय हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i81956-चीन_के_बारे_में_अमरीकी_कांग्रेस_का_क़दम_निंदनीय_हैः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन के बारे में अमरीकी कांग्रेस के हालिया क़दम की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०६, २०१९ १४:२१ Asia/Kolkata
  • चीन के बारे में अमरीकी कांग्रेस का क़दम निंदनीय हैः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चीन के बारे में अमरीकी कांग्रेस के हालिया क़दम की आलोचना की है।

सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि आंतरिक जातियों व क़बीलों के जनसंहार का निंदनीय अतीत रखने वाले अमरीका को दूसरे देशों में जातीयों व संप्रदायों की स्थिति के बारे में कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अमरीकियों ने रेड इंडियंस का जनसंहार किया, अश्वेतों को दास बनाया, कई आंतरिक जातियों का जनसंहार किया और इसी तरह इराक़, सीरिया, अफ़ग़ानिस्तान, लीबिया, यमन व फ़िलिस्तीन में मुसलमानों का जनसंहार किया और युद्ध अपराधियों को क्षमा दान दिया है इस लिए उसे दूसरे देशों में जातीयों व संप्रदायों और मुसलमानों की स्थिति के बारे में बोलने का हक़ ही नहीं है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अन्य देशों व राष्ट्रों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप, अमरीका की विदेश नीति के सिद्धांतों में शामिल हो चुका है। उन्होंने चीन के बारे में अमरीकी कांग्रेस के हालिया क़दम की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार का रवैया, विश्व शांति व सुरक्षा के लिए ख़तरा है और विश्व समुदाय और स्वाधीन देशों को अमरीकी सरकार की बेलगाम और एकपक्षीय नीतियों के मुक़ाबले में कड़ी प्रतिक्रिया दिखानी चाहिए। (HN)