ईरान और तुर्की के विदेशमंत्रियों की भेंटवार्ता, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
Dec ०९, २०१९ १७:३४ Asia/Kolkata
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस्तांबूल में तुर्की के विदेशमंत्री से द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
ईरान के विदेशमंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी है कि मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस्तांबोल में तुर्की के विदेशमंत्री मौलूद चावूश ओग़लू से द्विपक्षीय संबन्धों के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी वार्ता की। दोनो नेताओं ने सीरिया के हालिया परिवर्तनों, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान की परिस्थितियों और कई अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया।
उल्लेखनीय है कि ईरान के विदेशमंत्री तुर्की के इस्तांबूल में एक बैठक में भाग लेने के लिए तुर्की गए हैं जिसका आरंभ तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफ़ ग़नी के भाषणों से हो रहा है।
टैग्स