ईरान के मुक़ाबले में बहुत संयम की ज़रूरतः अमरीका
अमरीका के चीफ आफ आर्मी स्टाफ ने कहा है कि वर्तमान परिस्थतियों में हमें ईरान के बारे में बहुत संयम से काम लेना चाहिए।
मिलिट्री टाइम्स के अनुसार Mark Milley मार्क मिली ने गुरूवार को अमरीकी कांग्रेस में कहा कि वर्तमान समय में ईरान के मुक़ाबले में वाशिंग्टन बहुत गंभीर स्थिति में है अतः ईरान के साथ बहुत ही सावधानी पूर्वक व्यवहार किया जाए। अमरीका के चीफ आफ आर्मी स्टाफ ने यह बात कुछ दिनों पहले इराक़ में अमरीकी सैन्य ठिकाने पर राकेट हमलें के सदर्भ में कही। एक रिपब्लिकन सीनेटर Don Bacon डोन बेकन के इस सवाल के जवाब में कि अमरीका कब तक ईरान के मुक़ाबले में कमज़ोर नीति अपनाएगा मार्क मिली ने कहा कि इस समय गेंद ईरान के पाले में है और अमरीका का जवाब, ईरान की कार्यवाहियों पर निर्भर करेगा।
ज्ञात रहे कि इराक़ में अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी वाली बलद छावनी पर 5 दिसंबर को राॅकेटों से हमला किया गया था। इराक़ी अधिकारियों के अनुसार दो कार्टयूशा मिसाइल, बलद छावनी के भीतर आकर गिरे थे। इस हमले की किसी ने अबतक ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। इससे पहले 3 दिसंबर को भी अंबार प्रांत में एनुलअसद छावनी पर भी राकेटों से हमला किया गया था जहां पर अमरीका सैनिक मौजूद थे।