राष्ट्रपति रूहानी ने इस्लामी जगत की क्षमताओं के प्रयोग पर बल दिया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति रूहानी ने बल दिया है कि मुस्लिम देशों के बीच एकता और एकजुटता, मुस्लिम देशों के विकास और मुसलमानों की समस्याओं को दूर करने में सहायता प्रदान कर सकती है।
राष्ट्रपति रूहानी ने मलेशिया की राजधानी कुआलालाम्पुर में इस्लामी देशों की बैठक के अवसर पर इस्लामी जगत की प्रगति और मौजूद चुनौतियों के विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेद की बात यह है कि मुसलमानों में कुछ धार्मिक मतभेद पाए जाते हैं किन्तु मुसलमानों को एकजुट होकर इस्लाम के दुश्मनों के मुक़ाबले में डट जाना चाहिए।
डाक्टर हसन रूहानी ने मुस्लिम देशों में विज्ञान और तकनीक के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की सूझबूझ और अधिक से अधिक जागरूकता, मुसलमानों के बीच मतभेद के बीज बोने की दुश्मनों की साज़िशों को विफल बना सकती है। (AK)