ईरान मार्शल आर्ट्स मोइथाई में एशिया चैंपियन बना
Dec २२, २०१९ १०:०८ Asia/Kolkata
ईरान मार्शल आर्ट्स मोइथाई में पहली बार एशिया चैंपियन बना।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अबू धाबी में आयोजित मुइथाई चैम्पियनशिप में ईरान की राष्ट्रीय टीम 15 स्वर्ण, 20 रजत और 8 कांस्य पदक के साथ एशिया चैंपियन बनी। ईरान के बाद क़ज़्ज़ाक़िस्तान की टीम 14 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि तीसरे स्थान पर थाईलैंड की टीम रही जिसने 9 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक हासिल किए।
मुइ थाई एशिया चैम्पियनशिप 17 से 21 दिसंबर के बीच आयोजित हुयी। (MAQ/N)
टैग्स