अमेरिका ईरान पर हमले का दुस्साहस नहीं कर सकताः एडमिरल ख़ानज़ादी
एडमिरल ख़ानज़ादी ने कहा कि अमेरिका विश्व का एकमात्र देश है जिसने परमाणु हथियार का प्रयोग किया है।
ईरानी नौसेना के प्रमुख हुसैन ख़ानज़ादी ने कहा है कि अमेरिकी अतिक्रमण करने में मशहूर हैं किन्तु हमारी सेना की भारी क्षमता और तत्परता के कारण अमेरिका ईरान पर हमले का दुस्साहस नहीं कर सकता।
एडमिरल ख़ानज़ादी ने ईरान के पूर्वोत्तर में स्थित पवित्र नगर मशहद में कहा कि अमेरिकियों ने रेड इंडियन्स को उनकी मातृभूमि से निकाल दिया, गृह युद्ध में आठ लाख लोगों की हत्या कर दी और अमेरिका विश्व का एकमात्र देश है जिसने परमाणु हथियार का प्रयोग किया है।
इसी प्रकार एडमिरल हुसैन ख़ान्ज़ादी ने कहा कि अमेरिका ने ईरान- इराक युद्ध आरंभ करवाया, दाइश को बनाया और जहां भी वह गया युद्ध करवाया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम द्वारा ईरान पर थोपे गये आठ वर्षीय युद्ध के दौरान बहुत से देशों ने सद्दाम का समर्थन किया था परंतु युद्ध की समाप्ति पर यह ईरान था जो विजयी हुआ और इस सफलता में ईरान की नौसेना ने महत्वपूर्ण और प्रभावी भूमिका निभाई।
ईरानी नौसेना प्रमुख हुसैन ख़ानज़दी ने कहा कि आज दुश्मन ने अंदर से ख़राब करने और नुकसान पहुंचाने के लिए दबावों और आर्थिक युद्ध पर ध्यान केन्द्रित किया है और सोशल साइटों और संचार माध्यमों का प्रयोग करके और अफ़वाह फैलाकर फूट डालने की चेष्टा में है ताकि ईरानी जनता के अंदर मौजूद एकता खत्म हो जाये। MM