इराक़ी बलों पर अमरीका का हमला, आतंकवाद का स्पष्ट प्रमाण हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82659-इराक़ी_बलों_पर_अमरीका_का_हमला_आतंकवाद_का_स्पष्ट_प्रमाण_हैः_ईरान
विदेश मंत्रालय ने इराक़ में स्वयं सेवी बल के ठिकानों पर अमरीका के हमले को आतंकवाद का स्पष्ट प्रमाण बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३०, २०१९ ११:४६ Asia/Kolkata
  • इराक़ी बलों पर अमरीका का हमला, आतंकवाद का स्पष्ट प्रमाण हैः ईरान

विदेश मंत्रालय ने इराक़ में स्वयं सेवी बल के ठिकानों पर अमरीका के हमले को आतंकवाद का स्पष्ट प्रमाण बताया है।

सैयद अब्बास मूसवी ने सोमवार को इराक़ में इस देश की स्वयं सेवी सेना के ठिकानों पर अमरीका के हमले की निंदा करते हुए कहा कि अमरीका को क्षेत्र में अपनी अवैध उपस्थिति समाप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमरीका को इराक़ की स्वाधीनता, संप्रभुता व अखंडता का सम्मान करते हुए इस देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बंद करना चाहिए। प्रवक्ता ने आतंकवाद से संघर्ष के बारे में अमरीका के दावों को झूठ बताते हुए कहा कि अमरीका ने उन बलों को निशाना बनाया है जिन्होंने दाइश के आतंकियों पर कड़े प्रहार किए हैं।

 

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने क्षेत्र में क्षेत्र से बाहर के सैनिकों की उपस्थिति को अशांति, तनाव व संकट का कारण बताया और कहा कि अमरीका ने यह हमला करके आतंकवाद के प्रति अपने  भरपूर समर्थन और देशों की स्वाधीनता व संप्रभुता की अनदेखी को दर्शाया है और उसे अपने इस ग़ैर क़ानूनी क़दम के परिणामों की ज़िम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने इराक़ की स्वाधीनता, संप्रभुता व अखंडता के समर्थन की घोषणा करते हुए अमरीका के इस आतंकी हमले में शहीद होने वालों के परिजनों व घायलों के प्रति संवेदना जताई। (HN)