आईआरजीसी ने फिर पकड़ा तस्कर जहाज़
Dec ३१, २०१९ १५:०६ Asia/Kolkata
आईआरजीसी की नौसेना ने कहा है कि फ़ार्स की खाड़ी में अबूमूसा द्वीप के निकट एक आयल टैंकर को रोक लिया गया है जो तेल की तस्करी कर रहा था।
आईआरजीसी की नौसेना की पांचवीं रीजन के कमान्डर एडमिरल अली अज़माई ने कहा कि इस आयल टैंकर को जो तेल की तस्करी का रहा था, रोक लिया गया है और उसके कर्मी दल के 16 लोगों को जो सभी मलेशिया के नागरिक हैं, गिरफ़्तार कर लिया गया है।
एडमिरल अली अज़माई ने कहा कि यह छठा आयल टैंकर है जिसे आईआरजीसी की नौसेना ने तेल की तस्करी करते हुए रोका है।
अबू मूसा द्वीप भौगोलिक स्थिति के अनुसार ईरान के लिए बहुत ही रणनैतिक महत्व रखता है और समुद्री लेहाज़ से भी अंतर्राष्ट्रीय जलमार्गों के निकट स्थित होनेके कारण बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। (AK)
टैग्स