ईरानी जनता क्रांति और वरिष्ठ नेतृत्व की वफ़ादार हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82703-ईरानी_जनता_क्रांति_और_वरिष्ठ_नेतृत्व_की_वफ़ादार_हैः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरानी जनता क्रांति, वरिष्ठ नेतृत्व और इस्लामी व्यवस्था के प्रति निष्ठावान हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३१, २०१९ १५:३९ Asia/Kolkata
  • ईरानी जनता क्रांति और वरिष्ठ नेतृत्व की वफ़ादार हैः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरानी जनता क्रांति, वरिष्ठ नेतृत्व और इस्लामी व्यवस्था के प्रति निष्ठावान हैं।

राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार तेहरान में एक इलेक्ट्रिक लाइन का उद्घाटन करते हुए कहा कि ईरानी जनता, क्रांति, इस्लाम और ईरान के लिए वफ़ादार है। उनका कहना था कि पिछले दिनों लाखों की संख्या में लोग शांति और स्थिरता,क्रांति और व्यवस्था के समर्थन में सड़कों पर आए और इसका अर्थ यह है कि यह लोग वफ़ादार हैं।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि लाखों की संख्या में लोगों का व्यवस्था के समर्थन में सड़कों पर आने से इस बात का पता चलता है कि दुश्मन बौखलाया हुआ है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि जनता ने सही मार्ग का चयन किया है और सरकार भी जनता के मतों से चुनी हुई है।

उनका कहना था कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि भविष्य को लेकर आशान्वित रहना चाहिए और जिसने भी इस विषय को नुक़सान पहुंचाया निश्चित रूप से उसने ईरानी जनता और क्रांति को नुक़सान पहुंचाया। (AK)