ईरान का खुला संदेश, अमरीकी शासन क़ीमत चुकाने के लिए रहे तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82790-ईरान_का_खुला_संदेश_अमरीकी_शासन_क़ीमत_चुकाने_के_लिए_रहे_तैयार
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत के बाद एक आपातकालीन बैठक में बल दिया कि अमरीकी प्रशासन को इस घटना की क़ीमत चुकानी पड़ेगी।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan ०४, २०२० ०५:२० Asia/Kolkata
  • ईरान का खुला संदेश, अमरीकी शासन क़ीमत चुकाने के लिए रहे तैयार

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत के बाद एक आपातकालीन बैठक में बल दिया कि अमरीकी प्रशासन को इस घटना की क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

गुरुवार की रात अमरीकी ड्रोन विमानों ने बग़दाद एयरपोर्ट पर मीज़ाइल हमला करके क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी और इराक़ी स्वयं सेवी बल के डिप्टी कमान्डर सहित 8 स्वयं सेवियों को शहीद कर दिया था।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक में इस घटना के समस्त आयामों का जाएज़ा लिया और ठोस निर्णय लिया। 

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमरीका को जान लेना चाहिए कि यह अपराधिक कार्यवाही, पश्चिमी एशियाई क्षेत्र में वाशिंग्टन की बहुत बड़ी रणनैतिक ग़लती है और वाशिंग्टन को इसकी क़ीमत ज़रूर चुकानी होगी।

बयान में कहा गया है कि अमरीका इस अपराध के परिणामों से आसानी से मुक्ति नहीं पा सकेगा। 

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के बयान में आया है कि अपराधियों को सही समय पर और सही जगह पर उचित जवाब दिया जाएगा। बयान में आया है कि निसंदेह प्रतिरोध का मोर्चा अपनी दोगुनी उमंगों से अपना रास्ता जारी रखेगा और प्रतिरोध का पेड़ और अधिक मज़बूत और बड़ा होगा।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के बयान में आया है कि निसंदेह यह अपराध, दाइश और तकफ़ीरी आतंकवादियों का आतंकवाद से संघर्ष करने वाले उन वरिष्ठ कमान्डरों से बदला है जिन्होंने इराक़ और सीरिया में अमरीकी योजनाओं पर पानी फेर दिया। (AK)