जवाबी कार्यवाही का हक़ सुरक्षित है, जहां और जब चाहेंगे मारेंगेः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82791-जवाबी_कार्यवाही_का_हक़_सुरक्षित_है_जहां_और_जब_चाहेंगे_मारेंगेः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेमशंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान जनरल क़ासिम सुलैमानी पर अमरीका के आतंकी हमले का जवाब देने का क़ानून हक़ सुरक्षित रखता है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan ०४, २०२० ०५:३४ Asia/Kolkata
  • जवाबी कार्यवाही का हक़ सुरक्षित है, जहां और जब चाहेंगे मारेंगेः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेमशंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान जनरल क़ासिम सुलैमानी पर अमरीका के आतंकी हमले का जवाब देने का क़ानून हक़ सुरक्षित रखता है।

नेश्नल टेलीवीजन के चैनल-1 से बात करते हुए विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना था कि ईरान को यह क़ानूनी हक़ हासिल है कि वह जब चाहे और जिस तरह चाहे, अमरीका के आतंकी हमले का जवाब दे।

विदेशमंत्री ने जनरल क़ासिम सुलैमानी को जनरल आफ़ पीस क़रार देते हुए कहा कि उन्होंने सारी ज़िन्दगी आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध युद्ध में व्यतीत की और अमरीका ने ऐसे व्यक्ति को निशाना बनाकर आतंकवादी कार्यवाही की है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीकियों ने स्वयं को ऐसी जाल में फंसा लिया है जिसके परिणाम में उन्हें क्षेत्र से निकलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनरल क़ासिम सुलैमानी को शहीद करने की अमरीकी कार्यवाही, खुला आतंकवाद, इराक़ की संप्रभुता का उल्लंघन और अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का हनन है। (AK)