ट्रम्प की धमकियों का जवाब ईरानी जनता ने दे दिया है, ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82902-ट्रम्प_की_धमकियों_का_जवाब_ईरानी_जनता_ने_दे_दिया_है_ज़रीफ़
ईरान के विदेश मंत्री ने प्रतिरोध के शहीदों के अंतिम संस्कार में लाखों ईरानी लोगों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की धमकियों से ईरानी राष्ट्र डरने वाला नहीं है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०७, २०२० १३:२६ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प की धमकियों का जवाब ईरानी जनता ने दे दिया है, ज़रीफ़

ईरान के विदेश मंत्री ने प्रतिरोध के शहीदों के अंतिम संस्कार में लाखों ईरानी लोगों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की धमकियों से ईरानी राष्ट्र डरने वाला नहीं है।

विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शहीद जनरल सुलेमानी की शव यात्रा की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखाः "ट्रम्प ईरान को सांस्कृतिक धरोहरों पर बमबारी जैसे युद्ध अपराधों की धमकियां दे रहे हैं। ईरानी जनता ने आज इन धमकियों का जवाब दे दिया है। क्या वह इन लोगों को डराने की अभी उम्मीद रखते है? क्या वह जानते हैं कि उन्होंने अमरीका को एक बेलगाम शासन में बदलकर रख दिया है? "

ग़ौरतलब है कि रविवार को ट्रम्प ने धमकी दी थी कि अगर ईरान ने मेजर जनरल क़ासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए कोई जवाबी कार्यवाही की तो वह ईरान के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को तबाह कर देंगे। msm