शहीद जनरल सुलैमानी को दफ्न कर दिया गया
इस्लामी गणतंत्र ईरान के क्रांति संरक्षक बल के कुद्स ब्रिगेड के कमांडर शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी को बुधवार तड़के दक्षिणी ईरान के किरमान नगर में उनकी वसीयत के अनुसार दफ्न कर दिया गया।
शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की शवयात्रा कई दिनों तक जारी रहने के बाद मंलवार को उनके पैतृक नगर किरमान पहुंची थी और कार्यक्रमानुार उन्हें मंगलवार को दफ्न किया जाना था किंतु भीड़ बढ़ जाने की वजह से दफ्न को विलंबित कर दिया गया और बुधवार तड़के उन्हें अपने अन्य शहीद साथियों के साथ दफ्न कर दिया गया।
तेहरान में शहीद जनरल सुलैमानी की शव यात्रा में लगभग 70 लाख लोगों ने भाग लिया था।
शहीद जनरल सुलैमानी के दफ्न से ठीक पहले आईआरजीसी ने अमरीका के आतंकवादी हमले और उसमें जनरल सुलैमानी की शहादत का बदला आरंभ करते हुए इराक़ में अमरीकी छावनियों पर हमला किया।
आईआरजीसी ने बयान जारी करके कहा है कि एनुलअसद पर बैलेस्टिक मिसाइल दागे गये हैं। (Q.A.)