लोग चाहते हैं कि अमरीका क्षेत्र से बाहर निकल जाएः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82970-लोग_चाहते_हैं_कि_अमरीका_क्षेत्र_से_बाहर_निकल_जाएः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ने कहा है कि क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि अमरीका इस क्षेत्र से बाहर निकल जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०२० ०९:१९ Asia/Kolkata
  • लोग चाहते हैं कि अमरीका क्षेत्र से बाहर निकल जाएः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने कहा है कि क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि अमरीका इस क्षेत्र से बाहर निकल जाए।

डाॅक्टर मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सीएनएन टीवी से बात करते हुए कहा कि सुंदर सैन्य उपरण संसार पर राज नहीं करते बल्कि ये लोग हैं जो शासक हैं और वे चाहते हैं कि अमरीका क्षेत्र से बाहर निकल जाए। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर सीएनएन को दिए गए इस इंटरव्यू के कुछ भागों को प्रसारित करके लिखा है कि तेहरान में डायलाॅगस फ़ोरम के अवसर पर सीनएनए से मेरा इंटरव्यू जो उचित सैन्य जवाद देने के हमारे वादे के पूरा होने से पहले लिया गया था।

 

विदेश मंत्री डाॅक्टर मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि डोनल्ड ट्रम्प को ग़लत सूचनाएं दी गई हैं और सुंदर सैन्य उपकरण संसार पर शासन नहीं करते बल्कि वास्तविक शासक जनता है और जनता चाहती है कि संयुक्त राज्य अमरीका हमारे क्षेत्र से बाहर निकल जाए।