यूक्रेन के यात्री विमान की दुर्घटना की जांच का अधिकार ईरान को
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i82994-यूक्रेन_के_यात्री_विमान_की_दुर्घटना_की_जांच_का_अधिकार_ईरान_को
ईरान की एयरलाइन्स संगठन के प्रमुख ने कहा है कि तेहरान में यूक्रेन के यात्री विमान की दुर्घटना की जांच की ज़िम्मेदारी इस्लामी गणतंत्र ईरान पर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १०, २०२० ०६:४१ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन के यात्री विमान की दुर्घटना की जांच का अधिकार ईरान को

ईरान की एयरलाइन्स संगठन के प्रमुख ने कहा है कि तेहरान में यूक्रेन के यात्री विमान की दुर्घटना की जांच की ज़िम्मेदारी इस्लामी गणतंत्र ईरान पर है।

अली आबिदज़ादे ने गुरूवार की रात कहा कि यूक्रेन के यात्री विमान बोइंग-737 के ब्लैक बाॅक्स को देने के  बारे में बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है।  उन्होंने कहा कि इस बात के बहुत से प्रमाण है कि यह विमान तकनीकी कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और ईरान के मिसाइल सिस्टम से इसका कोई संबन्ध नहीं है।  उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि यूक्रेन के यात्री विमान में आग लगी हुई थी जो साफ दिखाई दे रही थी जबकि उसपर अगर कोई मिसाइल लगता तो वह फौरन विस्फोटित हो जाता।  ईरान की एयर लाइन्स संगठन के प्रमुख अली आबिदज़ादे का कहना है कि जब यह विमान धरती पर गिरा तो ज़मीन से टकराने के कारण उसमें विस्फोट हुआ।

अली आबिदज़ादे ने स्पष्ट किया कि अमरीका की बोइंग कंपनी को हालिया कुछ महीनों के दौरान बहुत अधिक नुक़सान हुआ है।  उन्होंने कहा कि जब यह बात सामने आएगी कि तेहरान में यूक्रेन के बोइंग-737 विमान की दुर्घटना तकनीकी कारणों से हुई है तो इससे उसके शेयर गिरेंगे और उसे बहुत बड़े आर्थिक नुक़सान से गुज़रना पड़ेगा।  इन्ही बातों के दृष्टिगत यूक्रेन के विमान की दुर्घटना के बारे में संदेश उत्पन्न किये जा रहे हैं।

ज्ञात रहे कि कुछ अमरीकी अधिकारी, कनाडा के प्रधानमंत्री और कुछ विदेशी संचार माध्यमों ने यह दावा किया है कि बुधवार को तेहरान में यूक्रेन के यात्री विमान बोइंग-737 की दुर्घटना का कारण ईरान का मिसाइल था जो धोखे से इस यात्री विमान को आ लगा।  उल्लेखनीय है कि यूक्रेन एयर लाइन का एक यात्री विमान बुधवार को तेहरान के इमाम ख़ुमैनी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसपर 167 यात्री तथा चालक दल के 9 सदस्य सवार थे।  विमान पर सवार सारे ही लोग मारे गए।