बहुत जल्द पाकिस्तानी विदेश मंत्री ईरान के दौरे पर
पाकिस्तानी विदेश मंत्री जल्द ही ईरान का दौरा करने वाले हैं।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने इस्लामाबाद में इस्लामी गणतंत्र ईरान के नए राजदूत सय्यद मोहम्मद अली हुसैनी से मुलाक़ात में, पश्चिम एशिया के ताज़ा हालात के बारे में विचार विमर्श किया और जल्द ही तेहरान का दौरा करने की सूचना दी।
शाह महमूद क़ुरैशी ने क्षेत्र में तनाव को किसी के हित में न होने पर बल देते हुए कहा कि हम तनाव दूर करने का संकल्प रखते हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि वह देश के प्रधान मंत्री इमरान ख़ान के आदेश पर जल्द ही ईरान सहित कुछ दूसरे देशों का दौरा करेंगे।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ईरानी रादजूत से मुलाक़ात में तेहरान-वॉशिंग्टन के बीच ताज़ा तनाव के बारे में विचार विमर्श के साथ ही कहाः "उम्मीद है पाकिस्तान में ईरान के नए राजदूत से दोनों देशों के संबंध पहले से अधिक विस्तृत होंगे।"(MAQ/N)