जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या अमरीका का आतंकवादी कृत्य हैः चाम्सकी
Jan १२, २०२० ०९:३४ Asia/Kolkata
मशहूर अमरीकी विचारक नोआम चाम्सकी ने आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या को आतंकवादी कृत्य बताया है।
चाम्सकी ने हिन्दुस्तान टाइम्ज़ से इंटरव्यू में कहा कि जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या एक आतंकवादी कृत्य व अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।
चाम्सकी बारंबार वाइट हाउस को विश्व शांति के लिए ख़तरा बता चुके हैं।
उधर संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन के स्थायी प्रतिनिधि जान्ग जून ने भी बग़दाद में शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या की भर्त्सना करते हुए कहा है कि अमरीका ने यह हत्या कर अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन किया है। (MAQ/N)
टैग्स