तेहरान और दमिश्क़ के बीच बहुपक्षीय सहयोग में विस्तार पर बल
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि तेहरान का इरादा है कि ईरान और सीरिया के बीच सहयोग और बहुपक्षीय संबंधों में विस्तार पहले से अधिक हो।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में सीरिया के प्रधानमंत्री एमाद ख़मीस से मुलाक़ात में कहा कि आज दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में अमरीका का हस्तक्षेप और सीरिया के तेल के कुओं पर क़ब्ज़े की कोशिश, सब पर स्पष्ट है और वाशिंग्टन कभी भी क्षेत्रीय राष्ट्रो के हित की फ़िक्र में नहीं रहा।
डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान जिस प्रकार से आतंकवाद से संघर्ष के मार्ग में सीरियाई सरकार और राष्ट्र के साथ था, साम्राज्यवादियों के मुक़ाबले में हमेशा अत्याचारग्रस्त राष्ट्रों का समर्थन रहेगा और यह प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।
इस मुलाक़ात में सीरिया के प्रधानमंत्री एमाद ख़मीस ने आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत पर सांत्वना देते हुए कहा कि जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत, विश्व के स्वतंत्रता प्रेमी राष्ट्रों के लिए सबसे बड़ी त्रासदी और दुख है।
सीरिया के प्रधानमंत्री ने यह बयान करते हुए कि जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत के इन्तेक़ाम में अमरीकी छावनी पर ईरान के मीज़ाइल हमले, दुनिया और क्षेत्रीय राष्ट्रों और सरकारों के लिए खुला संदेश लिए हुए है, कहा कि इस कार्यवाही ने दुश्मनों पर यह सिद्ध कर दिया कि साम्राज्यवादियों का अब पश्चिमी एशिया में कोई ठिकाना नहीं है। (AK)