अमरीका ने फिर धमकाया चीन को, ईरान से तेल न ख़रीदो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i83239-अमरीका_ने_फिर_धमकाया_चीन_को_ईरान_से_तेल_न_ख़रीदो
अमरीकी विदेशमंत्री ने चीन को धमकाते हुए कहा है कि वह ईरान से तेल का आयात बंद कर दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०२० ०७:२५ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने फिर धमकाया चीन को, ईरान से तेल न ख़रीदो

अमरीकी विदेशमंत्री ने चीन को धमकाते हुए कहा है कि वह ईरान से तेल का आयात बंद कर दे।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार माइक पोम्पियो ने यह कहा है कि चीन का ईरान से तेल आयात करना ग़ैर क़ानूनी है।  अपने एक इन्टरव्यू में अमरीकी विदेशमंत्री ने कहा है कि वाशिग्टन हर उस देश या संस्था को प्रतिबंधित करने के लिए तैयार है जो अमरीकी प्रतिबंधों को चैलेंज करेगा।  इससे पहले अमरीका के वित्तमंत्री कह चुके हैं कि चीन ने अगर ईरान से तेल का आयात जारी रखा तो उसको अमरीकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

अमरीका की ओर से चीन को एसी स्थिति में डराया और धमकाया जा रहा है कि जब बीजिंग ने कई बार एलान किया है कि वह ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को नहीं मानता है।  ज्ञात रहे कि परमाणु समझौते जेसीपीओए से एकपक्षीय रूप में निकलने के बाद अमरीका ने अधिक से अधिक दबाव डालने के उद्देश्य से 8 मई 2018 को ईरान के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाए हैं।