गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रूहानी ने दी भारत को बधाई
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i83474-गणतंत्र_दिवस_पर_राष्ट्रपति_रूहानी_ने_दी_भारत_को_बधाई
राष्ट्रपति रूहानी ने गणतंत्र दिवस पर भारतीय राष्ट्र और सरकार को बधाई दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०२० १०:३० Asia/Kolkata
  • गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रूहानी ने दी भारत को बधाई

राष्ट्रपति रूहानी ने गणतंत्र दिवस पर भारतीय राष्ट्र और सरकार को बधाई दी।

डॉक्टर हसन रूहानी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम अलग अलग बधाई संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने उम्मीद जतायी कि मौजूद क्षमताओं के मद्देनज़र, तेहरान-नई दिल्ली के बीच संबंध व सहयोग सभी क्षेत्रों में पहले से ज़्यादा विकसित होंगे।

ईरानी राष्ट्रपति ने इसी तरह दोनों देशों के एशिया महाद्वीप में प्राचीन संस्कृति व सभ्यता से संपन्न होने का ज़िक्र करते हुए कहा कि संयुक्त सांस्कृतिक व ऐतिहासिक समानताओं और सहयोग के लंबे रेकॉर्ड के मद्देनज़र सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को पहले से ज़्यादा विकसित होना चाहिए। (MAQ/N)