ईरान, अफ़ग़ान शांति प्रक्रिया का समर्थन करता हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i83542-ईरान_अफ़ग़ान_शांति_प्रक्रिया_का_समर्थन_करता_हैः_विदेशमंत्री
अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र संघ के मिशन के प्रमुख तादामिची यामातू ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के दौरे पर ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jan २८, २०२० १३:१२ Asia/Kolkata
  • ईरान, अफ़ग़ान शांति प्रक्रिया का समर्थन करता हैः विदेशमंत्री

अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र संघ के मिशन के प्रमुख तादामिची यामातू ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के दौरे पर ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की।

अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र संघ के मिशन के प्रमुख ने ईरान के विदेशमंत्री के साथ मुलाक़ात में अफ़ग़ानिस्तान के मुद्दे के हल में ईरान की सकारात्मक भूमिका पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के मिशन के प्रमुख ने अफ़ग़ानिस्तान में ताज़ा स्थिति का उल्लेख करते हुए अफ़ग़ान युद्ध के दौरान, इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से अफ़ग़ान सरकार और जनता के समर्थन पर आभार व्यक्त किया और अफ़ग़ानिस्तान के मुद्दे के हल में ईरान की सकारात्मक भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर ईरान के विदेशमंत्री ने अफ़ग़ान राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम के संबंध में बात करते हुए अफ़ग़ान जनता की राय की रक्षा को आवश्यक और पारदर्शिता के साथ अंतिम फ़ैसले की घोषणा के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अफ़ग़ानिस्तान की नई सरकार शीघ्र ही अपना काम शुरु कर देगी।

विदेशमंत्री ने अफ़ग़ान सरकार के नेतृत्व में तालेबान सहित समस्त रानजैतिक धड़ों के बीच वार्ता प्रक्रिया का समर्थन करते हुए अमरीका की ओर से पेश किए गये समस्त सुझावों को अविश्वसनीय क़रार दिया। (AK)