ईरानी विदेश मंत्री की कई देशों के उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84116-ईरानी_विदेश_मंत्री_की_कई_देशों_के_उच्च_अधिकारियों_से_मुलाक़ात
म्यूनिख शिखर सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कई देशों के विदेश मंत्रियो और अधिकारियों से मुलाक़ात की और आपसी संबंधों में विस्तार को लेकर चर्चा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०२० १९:५६ Asia/Kolkata
  • ईरानी विदेश मंत्री की कई देशों के उच्च अधिकारियों से मुलाक़ात

म्यूनिख शिखर सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कई देशों के विदेश मंत्रियो और अधिकारियों से मुलाक़ात की और आपसी संबंधों में विस्तार को लेकर चर्चा की।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन भाग लेने जर्मनी गए हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को फिनलैंड, वेटिकन और चेक गणराज्य के विदेश मंत्रियों के साथ भेंटवार्ता की। चेक गणराज्य के विदेश मंत्री थोमस पैट्रिक से मुलाक़ात में वदेश मंत्री ज़रीफ़ ने दोनों देशों के आपसी संबंध के विस्तार को लेकर चर्चा की। मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अपनी इस मुलाक़ात में जेसीपीओए, फ़ार्स की खाड़ी देशों और पश्चिमी एशिया की ताज़ा स्थिति के बारे में भी चर्चा की।

इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और कनाडा के विदेश मंत्री फ़्राँस्वा फिलिप शैम्पेन से भेंटवार्ती की। इसके अलावा ज़रीफ़ ने कई अन्य देशों के उच्च अधिकारियों से म्यूनिख सुरक्षा सम्मलेन के दौरान मुलाक़ात की है।

उल्लेखनीय है कि 56वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 14 फ़रवरी से कई देशों के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में आरंभ हुआ है। यह सम्मेलन रविवार 16 फ़रवरी को समाप्त होगा। (RZ)