एलजी और सैमसंग को ईरान ने की नसीहत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84125-एलजी_और_सैमसंग_को_ईरान_ने_की_नसीहत
अमरीकी धमकियों के असर में ईरान छोड़ कर जाने वाली कंपनियों को तेहरान ने नसीहत की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०२० ०७:०३ Asia/Kolkata
  • एलजी और सैमसंग को ईरान ने की नसीहत

अमरीकी धमकियों के असर में ईरान छोड़ कर जाने वाली कंपनियों को तेहरान ने नसीहत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सय्यद अब्बास मूसवी ने शुक्रवार की रात कहा कि पिछले कुछ साल और महीनों में जो कंपनियां अमरीकी दादागीरी की वजह से ईरान से चली गयी हैं, उनके लिए ईरान के बाज़ार में फिर से लौटना बहुत कठिन होगा। उन्होंने अमरीकी धमकी के असर में मशहूर बहुराष्ट्रीय कंपनी एल जी और सैमसंग के सहयोग ख़त्म होने पर, अपने ट्वीटर पेज पर लिखा कि ईरानी कठिन दौर में साथ देने वाले दोस्तों को हमेशा याद रखते हैं, लेकिन जो कंपनियां पिछले कुछ बरसों व महीनों के दौरान अमरीकी धमकियों की वजह से ईरान से चली गयी हैं, यह जान लें कि उनके लिए ईरान के बाज़ार में फिर से आना बहुत कठिन होगा। व्यापार का नियम कहता है कि बाज़ार में क़दम जमाए रखना उसमें दाख़िल होने से कहीं ज़्यादा कठिन है।

ग़ौरतलब है कि दक्षिण कोरिया की कंपनी एल जी और सैमसंग ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियों की वजह से पिछले कुछ महीनों से ईरान से सहयोग ख़त्म कर दिया है और ये कंपनियां पिछले कुछ दिनों से ईरान के अनेक शहरों में लगे अपने बोर्ड हटा रही हैं। (MAQ/N)