अमरीका को पश्चिमी एशिया से जाना ही होगाः ज़रीफ़
जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि अंततः अमरीका को पश्चिमी एशिया से जाना ही होगा।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट करते हुए बताया है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प को दिये जाने वाले ग़लत सुझावों के कारण ही वे ग़लत फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ग़लत फैसलों के ही कारण पश्चिमी एशिया से अमरीका की वापसी आरंभ हो चुकी है। मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने अमरीकी टीवी चैनेल एनबीसी से बात करते हुए इस्लामी क्रांति संरक्षक बल की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर, जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत की घटना की ओर संकेत करते हुए कहा कि ग़लत सूचनाओं के आधार पर ही अमरीका, पश्चिम एशिया में युद्ध की कगार तक पहुंच चुका था।
ज्ञात रहे कि ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़, म्यूनिख सुरक्षा कांफ़्रेंस में भाग लेने के उद्देश्य से जर्मनी गए हैं जहां पर उन्होंने इस बैठक से इतर क्रोएशिया, ओमान, चीन, फिनलैण्ड और कनाडा के विदेशमंत्रियों से भेंटवार्ताएं कीं।