ईरान के विरुद्ध अमरीका का शाब्दिक युद्ध ओछा काम हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84251-ईरान_के_विरुद्ध_अमरीका_का_शाब्दिक_युद्ध_ओछा_काम_हैः_रूस
रूस ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के शाब्दिक युद्ध की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०२० ०९:२७ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध अमरीका का शाब्दिक युद्ध ओछा काम हैः रूस

रूस ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के शाब्दिक युद्ध की कड़ी निंदा की है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के उप प्रतिनिध ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध अमरीका का वाकयुद्ध सार्थक नहीं है।

विलेदमीर सेफरेन्कोव का कहना है कि इस सदंर्भ में हमें सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक-598 को देखना चाहिए जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रसंघ के महासचिव, क्षेत्रीय देशों के सहयोग से क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को विस्तार दें।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रसंघ की इस मांग का ईरान पहले ही समर्थन कर चुका है।  हालांकि एसा लगता है कि इस संबन्ध में राष्ट्रसंघ कुछ करना चाहता है किंतु इस मार्ग की सबसे बड़ी बाधा अमरीका, ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब बने हुए हैं।

राष्ट्रसंघ में अमरीकी प्रतिनिधि ने सुरक्षा परिषद की बैठक में जो रवैया अपनाया वह इसकी पुष्टि करता है कि वाशिग्टन, क्षेत्र में तनाव कम करने के मार्ग पर आगे बढ़ने के बजाए ईरान के विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहे है जिसमें ईरानोफ़ोबिया सर्वोपरि है।