चुनावों में जनता की भरपूर उपस्थिति से अमरीका क्रोधित होता हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84259-चुनावों_में_जनता_की_भरपूर_उपस्थिति_से_अमरीका_क्रोधित_होता_हैः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शुक्रवार 21 फ़रवरी को देश के संसदीय चुनावों में जनता की भव्य उपस्थिति को अमरीका की नाराज़गी का कारण बताया और कहा कि ईरानी जनता अपनी एकता और एकजुटता से अमरीका को यह दिखा देगी कि वह शक्तिशाली और सक्षम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १९, २०२० १४:०२ Asia/Kolkata
  • चुनावों में जनता की भरपूर उपस्थिति से अमरीका क्रोधित होता हैः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शुक्रवार 21 फ़रवरी को देश के संसदीय चुनावों में जनता की भव्य उपस्थिति को अमरीका की नाराज़गी का कारण बताया और कहा कि ईरानी जनता अपनी एकता और एकजुटता से अमरीका को यह दिखा देगी कि वह शक्तिशाली और सक्षम है।

राष्ट्रपति रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में यह बयान करते हुए कि ईरान में संसद एक शक्तिशाली इकाई है, कहा कि ईरानी जनता संसदीय चुनाव में भारी संख्या में उपस्थित होकर एक बार फिर दुश्मनों को निराश कर देगी।

राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंध, एक आर्थिक आतंकवादी कार्यवाही है, कहा कि इस समय अमरीकी सत्ता में एसा गुट है जिसने ज़ायोनी शासन और क्षेत्र की कुछ रूढ़ीवादी सरकारों के समर्थन से ईरानी जनता के लिए समस्याएं खड़ी कर रखी हैं।

राष्ट्रपति ने यह बयान करते हुए कि क्षेत्र में विशेषकर ईरान के बारे में अमरीका की नीतियां, ग़लत हैं, कहा कि अमरीकी अधिकारियों को यह जान लेना चाहिए कि ईरानी जनता की एकता और एकजुटता के सामने अधिक से अधिक दबाव की नीति विफल रहेगी और उनको झुकना ही पड़ेगा और सत्य को स्वीकार करना पड़ेगा। 

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार यह बयान करते हुए कि जनरल क़ासिम सुलैमानी, क्षेत्र में आतंकवाद के से संघर्ष, शांति और स्थिरता की स्थापना के प्रतीक थे, कहा कि जनरल क़ासिम सुलैमानी की शवयात्रा में लाखों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने दर्शा दिया कि अमरीका और कुछ पश्चिमी देश ईरान के संबंध में जो सोचते थे वह पूरी तरह ग़लत था। 

ईरान में चुनावी अभियान जो गुरुवार 13 फ़रवरी को शुरु हुआ था, 20 फ़रवरी गुरुवार सुबह आठ बजे समाप्त हो जाएगा।

ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के 11वें चरण के चुनाव के लिए 21 फ़रवरी शुक्रवार को पूरे देश में मतदान होंगे।

ईरान की 11वीं संसद के चुनाव में 7 हज़ार से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। (AK)