कोरोना वायरस से ईरान में 4 लोग मारे गए
Feb २१, २०२० १४:२६ Asia/Kolkata
ईरान में कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्या 18 हो गई है जबकि 4 लोग इसके कारण अपनी जान गंवा बैठे हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया प्रभारी "कियानूश जहानपूर" ने बताया है कि अन्तिम आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक देश में कोरोना प्रभावितों की संख्या 18 हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2 थी जो बढ़कर शुक्रवार को अब 4 हो गई है।
ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस चीन के वूहान नगर से संसार के 25 देशों में फैल चुका है जिसमें अमरीका भी शामिल है। चीन में 76000 लोग कोरोना से प्रभावित हैं जबकि 2200 लोग कोरोना के कारण मौत के मुंह में समा चुके हैं।
टैग्स