ईरान संसदीय चुनाव, रात 10 बजे तक पड़े वोट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84334-ईरान_संसदीय_चुनाव_रात_10_बजे_तक_पड़े_वोट
ईरान के गृहमंत्रालय ने संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग की अवधि में वृद्धि कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०२० २०:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान संसदीय चुनाव, रात 10 बजे तक पड़े वोट

ईरान के गृहमंत्रालय ने संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग की अवधि में वृद्धि कर दी है।

ईरान के गृहमंत्री ने अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़ली ने कहा कि संसदीय चुनावों में जनता की भरपूर भागीदारी की वजह से मतदान रात दस बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

उनका कहना था कि संसदीय चुनावों में जनता ने भरपूर ढंग से भाग लिया और जनता की भागीदारी के प्रतिशत की घोषणा कल की जाएगी।

ईरान के ग्यारहवें संसदीय और विशेषज्ञ परिषद के पांचवें चरण के पहले मध्यावधि चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरु हुई थी।

वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक था किन्तु पोलिंग केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ की वजह से वोटिंग की अवधि रात दस बजे तक बढ़ा दी गयी।

मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना शुरु हो गयी। इस बार संसदीय चुनाव में 20 लाख से अधिक नये मतदाताओं को भी मतदान का हक़ हासिल है। (AK)