ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या हुई पांच
Feb २२, २०२० १३:३९ Asia/Kolkata
ईरान में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मीडिया प्रभारी कियानूश जहानपूर ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना से प्रभावितों की संख्या 28 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ईरान में अबतक कोरोना से प्रभावित होने के संदेह में 785 लोगों की जांच की जा चुकी है। जहानपूर ने बताया कि अबतक देश में 10 लोगों के कोरोना से प्रभावित होने की पुष्टि हो चुकी है।
ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस चीन के वूहान नगर से पूरे संसार में फैला है। इस समय 25 से अधिक देशों में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की पुष्टि हो चुकी है। अंतिम सूचना मिलने तक चीन में कोरोना से 76000 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 2300 से अधिक लोग कोरोना वायरस के कारण काल के गाल में समा चुके हैं।
टैग्स