संसदीय चुनाव में सिद्धांतवादी धड़ा काफ़ी आगे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i84363-संसदीय_चुनाव_में_सिद्धांतवादी_धड़ा_काफ़ी_आगे
ईरान में शुक्रवार को हुए संसदीय चुनाव के आरंभिक नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २२, २०२० १६:५९ Asia/Kolkata
  • संसदीय चुनाव में सिद्धांतवादी धड़ा काफ़ी आगे

ईरान में शुक्रवार को हुए संसदीय चुनाव के आरंभिक नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संसदीय चुनाव में सिद्धांतवादी धड़ा काफ़ी आगे चल रहा है।  फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी का कहना है कि राजधानी तेहरान में, जहां संसद की 30 सीटे हैं, सिद्धांतवादी धड़ा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रहा है।  ईरान के चुनाव आयोग के प्रवक्ता इस्माईल मूसवी ने कहा है कि सभी संसदीय सीटों के चुनाव के आपचारिक परिणामों की घोषणा शनिवार देर गए तक कर दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि संभावित रूप से कुछ सीटों के परिणामों की घोषणा रविवार को भी हो सकती है।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को ईरान में संसद की 290 और विशेषज्ञ परिषद की 7 सीटों के लिए मतदान किया गया था।